नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग का असर अब घरेलू बाजार पर साफ दिखने लगा है। देशवासियों को पांच दिन के भीतर दूसरा बड़ा झटका देते हुए सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में करीब 90 पैसे प्रति लीटर की और बढ़ोतरी कर दी है। इस नए इजाफे के बाद पिछले पांच दिनों में तेल के दाम करीब 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं। इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपये और डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107.59 रुपये और डीजल 94.08 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई है। अन्य महानगरों की बात करें तो कोलकाता में पेट्रोल 109.70 रुपये, चेन्नई में 104.49 रुपये और जयपुर में 108.84 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। जबकि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पेट्रोल के दाम प्रति लीटर 104.46 रुपए और डीजल 97.51रुपए प्रति लीटर हो गया है।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी, रायपुर में पेट्रोल के दाम 104.46 रुपए प्रति लीटर पहुंचा
