रायपुर/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गुमनाम नायकों को सम्मानित किया।
लोकभवन में आयोजित विभिन्न राज्यों के स्थापना दिवस के अवसर राज्यपाल श्री डेका ने पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए श्रीमती शुभांगी आप्टे एवं श्री संजय आप्टे, योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए श्री सुजॉय मंडल, कु. रूचि साहू, शिक्षा, पर्यावरण एवं समाज के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए श्री तुमन साहू, 12 वीं की प्रावीण्य सूची में पांचवां स्थान प्राप्त करने के लिए कु. कुसुमलता बिपरे को राज्यपाल द्वारा राजकीय गमछा पहनाया गया और स्मृति चिन्ह भंेट कर सम्मानित किया गया। उन्हें 10-10 हजार रूपये की स्वेच्छानुदान राशि भी प्रदान की गई। राज्यपाल ने पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के तहत विशेष कर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछडे वर्ग के बच्चों के साथ-साथ अन्य गरीब बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए श्री सूरज सिंह परिहार (आई.पी.एस.) को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में एक कार्य ऐसा करना चाहिए जिसमें लेने का न हो बल्कि समाज को देने का हो। आज जिन व्यक्तियों की सम्मानित किया गया राज्यपाल ने उनके कार्यो का उल्लेख करते हुए समाज में उनके योगदान की सराहना की और कहा कि अन्य लोगांे भी इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
