रामकी कम्पनी प्रबंधन और हड़ताली ठेका सफाई कर्मचारियों के बीच बनी सहमति, आज से काम पर लौटेंगे

*अनुबंधित सफाई एजेंसी रामकी कम्पनी प्रबंधन के प्रतिनिधियों ने नगर निगम रायपुर के अधिकारियों को दी जानकारी 

रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र की अनुबंधित सफाई एजेंसी रामकी कम्पनी प्रबंधन के प्रतिनिधियों और रामकी कम्पनी प्रबंधन के हड़ताली ठेका सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के मध्य शनिवार को वार्ता हुई और यह वार्ता सौहार्दपूर्ण वातावरण के मध्य हुई. वार्ता के दौरान रायपुर जिला प्रशासन, रायपुर पुलिस प्रशासन, श्रम विभाग, तहसीलदार रायपुर, रायपुर नगर पालिक निगम के अधिकारियों की उपस्थिति रही.

दी गयी जानकारी के अनुसार इस वार्ता में रामकी कम्पनी प्रबंधन के प्रतिनिधियों और हड़ताली ठेका सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के मध्य सहमति कायम होने और आज 17 मई 2026 को सुबह से अपने कार्य पर वापस लौटने की जानकारी नगर पालिक निगम रायपुर के अधिकारियों को अनुबंधित सफाई एजेंसी रामकी कम्पनी के प्रतिनिधियों द्वारा दी गयी है.