रायपुर। आकाशवाणी के 90 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आकाशवाणी रायपुर 15 मई शुक्रवार को वॉकाथॉन का आयोजन करेगा। यह आयोजन ऑल इंडिया रेडियो की 90 वर्षों की गौरवशाली यात्रा की स्मृति में किया जा रहा है। आकाशवाणी रायपुर के उपमहानिदेशक अभियंत्रिकी और क्लस्टर प्रमुख छत्तीसगढ़ डी. राजेश्वर ने बताया कि इसमें आकाशवाणी के कर्मचारी, सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी, समाचार वाचक, आउटसोर्स कर्मचारी, श्रोता और शहर के नागरिक शामिल होंगे। वॉकाथॉन की शुरुआत सुबह सात बजे आकाशवाणी रायपुर भवन सिविल लाइंस से होगी। यह वॉकाथॉन घड़ी चौक, मोती बाग, सुभाष स्टेडियम और ओ. सी. एम चौक होते हुए वापस आकाशवाणी परिसर पहुंच कर सम्पन्न होगा ।
आकाशवाणी के 90 वर्ष पूर्ण होने पर कल 15 मई को वॉकाथॉन का आयोजन
