छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल नई दिल्ली जाएंगे 

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरुवार को नई दिल्ली के एक दिवसीय प्रवास पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान उनकी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात संभावित है।

मुख्यमंत्री उसी दिन शाम को रायपुर वापस लौटने वाले हैं। वहीं, मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 18 मई को बस्तर का दौरा कर सकते हैं। हालांकि, इस कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।