बेमेतरा/
बेमेतरा जिला दिन-ब-दिन करोना ग्रसित होते जा रहा है करोना जिलेवार संख्या लगभग 1000 की संख्या पहुंच गई है इसकी पुष्टि सीएमएचओ डॉ सतीश शर्मा रिपोर्ट के आधार पर पुष्टि की जाती है कोरोना मरीज के इलाज के लिए लवलीहुड कॉलेज चोरभट्टी एवं जिला हॉस्पिटल बेमेतरा को कोविड-19 सेंटर बनाया गया है । बेमेतरा जिला में बढ़ते संक्रमित को देखते हुए कलेक्टर शिव अनंत तायल द्वारा दिनांक 13.09.2020 से 20.9 2020 तक पूरे जिले में लॉकडाउन लगाया गया है अनिवार्य सेवा सब्जी फल बेकरी दूध एवं मेडिकल को छोड़कर सभी दुकान पूर्णता बंद करने का आदेश जारी किया गया है आदेश के परिपालन नहीं करने पर बिना मास्क के घूमने निकलने वाले के ऊपर ₹200 का समझौता शुल्क लिया जाना है लॉकडाउन के उल्लंघन करने वाले के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई किए जाने के निर्देशित किया गया है जिसमें नगर पालिका के टीम स्वच्छता निरीक्षक श्रीनिवास द्विवेदी अशोक ठाकुर के साथ मिलकर बिना मास्क नहीं पहनने वाले के ऊपर चलानी कार्रवाई करते हैं जिसमें 13 तारीख को 2200 सौ रुपया का चलानी करवाई किया गया था आज दिनांक 15.09.2020 को लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर छड़ सीमेंट वाले एवं किराना व्यवसाई के ऊपर 5500 रूपया समझौता शुल्क लेकर दुकाने बंद करवाई गई स्वच्छता निरीक्षक श्रीनिवास द्विवेदी ने बताया की अनिवार्य सेवा को छोड़कर अन्य कारणों से लोगों का घरों से निकलने पर पर प्रतिबंध लगाया गया है बेवजह घर से बाहर ना निकले इस वैश्विक महामारी से बचने के लिए आम नागरिक एक दूसरे से सोशल डिस्टेंस बनाए रखें एवं मास्क लगाकर ही अपने घर से अति आवश्यक होने पर ही बाहर निकले नगर पालिका परिषद बेमेतरा के मुख्य नगरपालिका अधिकारी होरी सिंह ठाकुर के आदेश पर स्वच्छता निरीक्षक श्रीनिवास द्विवेदी द्वारा अपने बेमेतरा नगर के प्रत्येक वार्डों मे सफाई मित्रों के साथ मिलकर डोर टू डोर सोडियम हाइपोक्लोराइट छिड़काव ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव सफाई कर्मचारी द्वारा कराया जाता है सफाई मित्र कॉविड केयर सेंटर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगो को सेवाएं दे रहे हैं सफाई कर्मी कोरोना योद्धा के रूप में अपनी जाiन की बाजी लगाकर बिना थके कार्य कर रहे है कोविड-19 सेंटर में सफाई कर्मचारी द्वारा टॉयलेट सफाई झाड़ू पोछा एवं सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव करते रहते हैं मरीज के अभिवादन से ही मिलती है कार्य करने की ऊर्जा सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी स्वच्छता निरीक्षक श्रीनिवास द्विवेदी सफाई जमादार तुलेश्वर चौहान संभाल रहे हैं सुपरवाइजर द्वारा कॉविड केयर सेंटर में रहकर स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद मरीज घर लौटते समय जब उनकी सेवा और चिकित्सा व्यवस्थाओं को लेकर संतुष्टि जाहिर करते हैं वही संतुष्टि और अभिवादन ही हमारे साथियों के मन को बिना किसी झिझक के नियमित कार्य करने की ऊर्जा से भर देता है और यही कारण है कि सफाई कर्मचारी लगातार कोविड-19 केयर में सेवाएं देते हुए अपनी सफाई व्यवस्था को संभाल रखे हुए हैंl
बिना मास्क के चलने वाले एवं लॉक डाउन में दुकान खोलने वाले पर कार्यवाही
