पोहा मुरमुरा निर्माता संघ ने जरूरतमंदों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की

भाटापारा। बढ़ते कोरोनावायरस संक्रमण को देते हुए भाटापारा पोहा मुरमुरा निर्माता संघ ने एक अभिनव पहल करते हुए जनहित में संघ की ओर से जरूरतमंद लोगों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर के निशुल्क व्यवस्था की है इस मामले में पोहा मुरमुरा निर्माता संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष रंजीत दवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में बढ़ रहे करो ना मरीजों की संख्या को देखते हुए संघ की ओर से यह पहल की गई है। बता दें कि इस बीमारी में पेशेंट को सबसे ज्यादा तकलीफ होती है वह ऑक्सीजन लेवल कम होने की ही होती है ऐसे समय में भाटापारा पोहा मुरमुरा निर्माता संघ द्वारा ऑक्सीजन सिलेंडर किट ट्राली की व्यवस्था किया जाना सराहनीय कार्य है पोहा मुरमुरा निर्माता संघ के अध्यक्ष रंजीत दावानी ने जानकारी देते हुए बताया कि संघ की ओर से 15 ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की जा रही है फिलहाल संघ के पास तीन से 5 सिलेंडर की व्यवस्था हो चुकी है जिस किसी व्यक्ति को ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत होगी वह संघ के लोगों से संपर्क कर सकते हैं इस कार्य के लिए क्षेत्र के विधायक शिवरतन शर्मा ने भी पोहा मुरमुरा निर्माता संघ को साधुवाद दिया है और कहां है कि संकट की घड़ी में संघ का कार्य सराहनीय है। इधर निगम मंडल के सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतीश अग्रवाल ने भी इस कार्य के लिए पोहा मुरमुरा निर्माता संघ की प्रशंसा की है और कहा है कि ऐसे कार्यों के लिए और लोगों को भी आगे आना चाहिए। उन्होंने पोहा मुरमुरा निर्माता संघ के अध्यक्ष रंजीत दावानी सहित संघ के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया है। नगर पालिका के सभापति सुशील सब लानी ने भी इसके लिए संघ के सभी सदस्यों को साधुवाद देते हुए धन्यवाद दिया है और कहा है कि ऐसे कठिन समय में संघ का सामने आना निश्चित ही लोगों के लिए प्रेरणादायक होगा।

Leave a Reply