जिले में तीनों ब्लॉक में स्थापित 34 फीवर क्लिनिको में कराया जा सकता है कोरोना टेस्ट

दुर्ग। जिला दुर्ग में जिला प्रशासन के द्वारा जिले के 3 ब्लॉक दुर्ग पाटन एवं धमधा में 34 फीवर क्लीनिक कोरोना टेस्ट की व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन के द्वारा आम जनों से संदेह होने पर इन फीवर क्लीनिक में कोरोना टेस्ट कराने की अपील की गई है।

जिले में कोरोना महामारी का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। इसके फैलाव के कारण जिले में भयावह स्थिति बन चुकी है। वर्तमान में जिला प्रशासन के द्वारा इस वैश्विक महामारी से बचाव एवं रोकथाम के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जगह जगह स्टाल बनाकर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए लगातार आयुर्वेदिक काढ़ा का वितरण किया जा रहा है। ज्यादा से ज्यादा संख्या में परीक्षण भी किए जा रहे हैं। विगत दिनों दिल्ली से आई केंद्रीय स्वास्थ्य टीम के द्वारा भी निर्देशित किया गया कि इस रोग के फैलाव को रोकने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में पीड़ितों की पहचान की जाए । इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा तीनों ब्लॉक में 34 स्थानों को चिन्हित करके इन फीवर क्लीनिक में कोरोना जाट करने की व्यवस्था की गई है। जिसके तहत धमधा ब्लाक में 9 स्थानों में फीवर क्लीनिक बनाए गए हैं। दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में भी 9 स्थानों में फीवर क्लीनिक बनाए गए हैं। जबकि पाटन क्षेत्र में 7, दुर्ग शहर में चार एवं भिलाई क्षेत्र में पांच फीवर क्लीनिक बनाए गए हैं। इन सभी फीवर क्लीनिक में कोरोना टेस्ट कराने की व्यवस्था भी की गई है । इसके अलावा जिला प्रशासन के द्वारा हेल्पलाइन नंबर 0788 2210772/73/74/75/78 जारी किया गया है। जिला प्रशासन के द्वारा जारी एडवाइजरी में आम जनों से यह भी अपील की गई है कि यदि व्यक्ति को थकान, बुखार ,सूखी खांसी, सांस लेने में तकलीफ अथवा गले में खरास होने की कोई भी शिकायत होती है तो वह शीघ्र ही सीवर क्लीनिक में पहुंचकर अपनी जांच करा लें । साथी जिला प्रशासन के द्वारा आम जनों से कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए आपस में निर्धारित दूरी बनाकर रखने, हमेशा मास्क लगाकर रखें एवं सैनिटाइजर का उपयोग समय-समय पर करते रहे ताकि इस महामारी से बचा जा सके।

Leave a Reply