भाटापारा/ जिला कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने प्रशासनिक कसावट लाने के लिए जिले में पदस्थ कुछ तहसीलदारों के प्रभार में फेरबदल किये हैं। प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर सुश्री श्यामा पटेल को पलारी के तहसीलदार का प्रभार दिया गया है। बलौदाबाजार में पदस्थ नायब तहसीलदार मयंक अग्रवाल को भाटापारा तहसील का प्रभारी तहसीलदार, भटगांव के नायब तहसीलदार मुकेश देवांगन को बलौदाबाजार का नायब तहसीलदार और बिलाईगढ़ के नायब तहसीलदार अश्विनी चन्द्रा को भटगांव का नायब तहसीलदार बनाया गया है। कलेक्टर द्वारा आज जारी किया गया आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।
मयंक अग्रवाल भाटापारा के तहसीलदार होंगे
