पश्चिम बंगाल: शुभेंदु सरकार का बड़ा एलान, 1 जून से राज्य में शुरू होगी ‘अन्नपूर्णा भंडार’ योजना

नई दिल्ली/ पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के लोगों को बड़ी सौगात देते हुए 1 जून से अन्नपूर्णा भंडार योजना लागू करने का एलान किया है। इससे पहले मुख्यमंत्री शुभेंदु ने बांग्लादेश सीमा पर बाड़बंदी के लिए सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) को भूमि हस्तांतरण की मंजूरी देने के साथ केंद्र की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना और कई अन्य योजनाओं को लागू करने की घोषणा की।

अन्नपूर्णा भंडार योजना 1 जून से होगी लागू
सोमवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने विधायकों और जिलाधिकारियों के साथ एक बैठक में अधिकारियों को 1 जून, 2026 से ‘अन्नपूर्णा भंडार’ योजना लागू करने का निर्देश दिए। वहीं सुबह पश्चिम बंगाल के नवगठित मंत्रिमंडल की पहली बैठक सोमवार को मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में हुई। इसमें बांग्लादेश के साथ वर्तमान में बिना बाड़ वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कांटेदार बाड़ लगाने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को 45 दिनों के भीतर भूमि आवंटित करने का निर्णय लिया गया।