रायपुर। राज्य सरकार ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 43 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में कई वरिष्ठ अधिकारियों के विभाग बदले गए हैं, वहीं 7 जिलों के कलेक्टरों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस फेरबदल में ऊर्जा, पंचायत महिला एवं बाल विकास, कृषि, वित्त, लोक निर्माण, गृह, वन, स्वास्थ्य, समाज कल्याण और सहकारिता जैसे अहम विभागों में नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। निहारिका बारिक को गृह और जेल विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। सरकार ने प्रमुख सचिव, सचिव, आयुक्त और कलेक्टर स्तर पर भी कई बदलाव किए हैं।
देखें सूची-

