महिला आरक्षण: विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा: साय

रायपुर। महिला आरक्षण बिल के लोकसभा से पारित नहीं होने के विरोध में भाजपा की ओर से शहर-शहर प्रदर्शन हो रहे हैं। राजधानी रायपुर में इसे लेकर भाजपा ने रैली निकालकर विरोध जताया। इस दौरान सीएम साय ने मीडिया से बात करते हुए एक बड़ा ऐलान किया। सीएम साय ने बताया कि महिला आरक्षण बिल को लोकसभा में पारित कराने में विपक्ष ने सहयोग नहीं किया। इस संबंध में छत्तीसगढ़ विधानसभा एक निंदा प्रस्ताव पारित करेगा। इसके लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह सत्र इसी महीने की 29 तारीख से पहले बुलाई जाएगी। यह विशेष सत्र एक दिवसीय होगा।