शिवपार्क कॉलोनी अमलेश्वर की प्रबंध समिति की बैठक में मूलभूत समस्याओं सहित विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

अमलेश्वर। शिव सेवा समिति/शिवमन्दिर प्रबंधन समिति, शहीद भगत सिंह वार्ड क्रमांक 18 नगरपालिका परिषद अमलेश्वर की सामान्य सभा की महत्वपूर्ण बैठक शिवमन्दिर परिसर में विगत दिवस रविवार दिनांक 12 अप्रैल को सम्पन्न हुआ । उक्त जानकारी देते हुए शिव सेवा समिति/शिव मंदिर प्रबंधन समिति के मीडिया प्रभारी ललित कुमार बिजौरा ने बताया कि बैठक में विशेष रूप से शिवपार्क कॉलोनी के मूलभूत समस्याओं जैसे नाली की सफाई , रोड की सफाई , कचरा निष्पादन , खाली प्लॉट में उगे खरपतवार की सफाई , आवारा कुत्तों को कॉलोनी से बाहर ले जाने नगरपालिका परिषद अमलेश्वर के माध्यम से उचित कार्यवाही हेतु प्रयास करने , शिवमन्दिर में गेट निर्माण , वर्तमान वित्तीय स्थिति एवं प्रबंधन सहित कॉलोनी के विकास हेतु आवश्यक चर्चा कर उचित निर्णय लिए गए। बैठक में प्रमुख रूप से अध्यक्ष द्वय नरेंद्र कुमार दुबे, मोरध्वज साह,  ललित कुमार बिजौरा,  लाल बहादुर साहू,  विजय देवांगन , विजेंद्र चंद्राकर, विनोद देशमुख, ओंकार साहू सहित शिव सेवा समिति/शिव मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकार, सदस्यगण उपस्थित रहे ।