*सभी प्रकार के पहचान पत्र पर छूट बंद,सरकारी वाहनों को दिखाना होगा छूट का पहचान पत्र *
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने 10 अप्रैल याने आज शुक्रवार से देश के सभी टोल प्लाजा पर नकद भुगतान बंद कर दिया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कहा कि अब राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल प्लाजा पर नकद भुगतान नहीं होगा। फास्टैग और यूपीआई से ही टोल भुगतान होगा,यूपीआई से भुगतान करने पर वाहन चालकों को 25% अतिरिक्त भुगतान करना होगा।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस कदम का उद्देश्य टोल प्लाजा पर लंबी कतारों को कम करना और यात्रियों के लिए राजमार्ग की यात्रा को सुगम बनाना है।10 अप्रैल से टोल बूथ पर नकद भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा। फास्टैग टोल वसूली का प्राथमिक माध्यम बना रहेगा। वैध फास्टैग के बगैर आने वाले वाहनों के लिए यूपीआई भुगतान विकल्प के रूप में काम करेगा।
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की नई व्यवस्था में टाेल देने के लिए फास्टैग को प्राथमिक माध्यम बनाया गया है. जिन वाहनों में फास्टैग लगा हुआ है, उनसे सीधे टोल कट जाएगा। वहीं अगर किसी वाहन में फास्टैग नहीं लगा है या वह एक्टिवेट नहीं है, तो ऐसे में यूपीआई के जरिए पेमेंट करना होगा। हालांकि इस कंडीशन में वाहन चालक को सामान्य टोल शुल्क से 1.25 गुना ज्यादा राशि देनी पड़ेगी। इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी कतारों को कम करना और ट्रैफिक जाम की समस्या को घटाना है। डिजिटल पेमेंट से टोल कलेक्शन प्रक्रिया तेज और पारदर्शी बनने की उम्मीद जताई जा रही है. इसके अलावा अगर कोई वाहन बिन वैलिड फास्टैग के टोल प्लाजा पर पहुंचता है और यूपीआई से पेमेंट करता है तो उसे 25 प्रतिशत एक्स्ट्रा फीस देनी होगी।
