बेमेतरा/ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पेरिस यात्रा के दौरान उनकी अगुवानी करने वाले ब्रिगेडियर सुधीर शर्मा को पदोन्नति कर मेजर जनरल के पद से नवाजा गयाहै। हर्षवर्धन तिवारी ने बताया कि यह संयोग है कि छत्तीसगढ़ के बेटे सुधीर शर्मा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के एवं सांसद दुर्ग विजय बघेल के गृह क्षेत्र पाटन के ग्राम घूमा के मूल निवासी हैं एवं भाजपा के दिग्गज नेता स्व. महेश तिवारी (पर्व उपनेता प्रतिपक्ष)के दामाद हैं। वर्तमान में फ्रांस स्थित भारतीय दूतावास में पदस्थ हैं। पाटन के ग्राम घूमा निवासी रिटायर्ड प्राचार्य अश्वनी मिश्रा और चम्पा मिश्रा के सुपुत्र हैं।उल्लेखनीय है कि प्राथमिक शिक्षा के पश्चात सुधीर का चयन सैनिक स्कूल रीवां में हो गया था। वहां शिक्षा पूरी करने के पश्चात राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में चयनित हुए। बाद में मद्रास सैनिक विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण करनेके बाद उनकी पदस्थापना आर्मी में सेकेण्ड लेफ्टीनेंट के तौर पर जम्मू में हुई मेजर, कर्नल के बाद वे ब्रिगेडियर के पद पर कश्मीर और असम में ब्रिगेड कमान की थी। जिसके पश्चात विगत तीन वर्षों से फ्रांस के भारतीय दूतावास में पदस्थ हैं। पेरिस से जल्द वापस आने पर उन्हें पदोन्नत कर एक इंफैट्री डिविजन की कमान दी जाने की उम्मीद है। इन्हे जी.ओ.सी. के पद पर चयन किया गया है, जो कि छत्तीसगढ़ के सेना के इस पद में पहुंचने वाले प्रथम अधिकारी होंगे।
ब्रिगेडियर सुधीर पदोन्नत बने मेजर जनरल
