
रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच छत्तीसगढ़ और राजस्थान के समग्र विकास, सुशासन के प्रभावी मॉडल, जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन तथा आपसी सहयोग को और सुदृढ़ करने को लेकर सार्थक चर्चा हुई।
