0 हरिद्वार से रायपुर पहुंचे ऋषिपुत्र,जन्मशताब्दी कार्य प्रगति पर हुई चर्चा
0 रायपुर उपजोन की बैठक मे जन्मशताब्दी पर हुई बैठक: निर्मलकर
0 जाती पाती के रिश्ते को गुरुदेव ने दूर किया: आदर्श वर्मा
रायपुर। परम वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा जी की जन्मशताब्दी वर्ष 2026 में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें सामूहिक गायत्री साधना, अनुष्ठान, यज्ञ, ज्योति कलश यात्राएँ, आध्यात्मिक सत्संग, श्रम साधना, योगाभ्यास और सामाजिक कार्यक्रम शामिल हैं। सबसे पहले साधना का कार्यक्रम जिसमें सवा सवा लाख का संकल्प लिया गया है उसे करना है। यह बातें हरिद्वार से पहुंचे ऋषि पुत्र सुखदेव निर्मलकर जी ने कहीं। उन्होंने रायपुर उपजोन के अंतर्गत आयोजित बैठक में परिजनों को संबोधित करते हुए बताया कि परम वंदनीय माता जी की जन्म शताब्दी वर्ष का कार्यक्रम प्रथम चरण मे वैरागी दीप मे साधना संकल्प के रूप में हुआ था जो बेहतर ढंग से गुरुदेव के आशीर्वाद से संपन्न हुआ जिसमें छत्तीसगढ़ से 4 हजार 80 कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे जिसमे 1120 समयदानी पहुंचे थे जिन्होंने निरंतर सेवा कार्य किया।आगे उन्होंने यह भी बताया की हरिद्वार के वैरागी द्वीप मे परिजनों ने 80 प्रकार के सद संकल्प लिए है उसमे से बहुत से संकल्पो का कार्य पूरा करना है इस पर चर्चा हुई।जाति पाति के रिश्ते को दूर किया
उपजोन स्तरीय बैठक में छत्तीसगढ़ जोन की समन्वयक आदर्श वर्मा जी ने सभी को संबोधित करते हुए बताया कि जाति पाती के रिश्ते को गायत्री परिवार के माध्यम से परम पूज्य गुरुदेव ने दूर किया। आज गायत्री परिवार की माताएं और बहने बड़े-बड़े मंचो पर कार्यक्रम संपन्न करा रहे हैं।
अगस्त के आसपास राज्य स्तरीय कार्यक्रम हरिद्वार के निर्देशन मे छत्तीसगढ़ मे होगा जिसके लिए गायत्री परिवार ट्रस्ट के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी श्याम बैस जी और उनकी टीम से स्थान तय करने पर चर्चा हुई। श्रीमती आदर्श वर्मा जी ने आगे-अभी बताया कि अब छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के जेल मे बंदी सुधार का कार्यक्रम शुरू हो गया है। गायत्री परिवार के परिजन जेल में जाकर बंदीयो को गुरुदेव के विचारों से सद साहित्यो से अवगत करायेंगे ताकि उनका विचार सकारात्मक हो सके साथ ही उन सभी के अंदर बदलाव आ सके ऐसा प्रयास किया जाएगा।
वंदनीय माता जी की जन्म शताब्दी वर्ष पर द्वितीय चरण का कार्यक्रम दिल्ली मे नारी जागरण और युवा सम्मेलन का कार्यक्रम संपन्न होगा जिसमें देश भर की माताए बहने और युवा भाग लेंगे इसी तरह तृतीय चरण का कार्यक्रम मे माता जी की जन्मशताब्दी का होगा जिसमें पूर्णाहुति की जाएगी जो नवम्बर माह मे संपन्न होगा।
कार्यक्रम मे यह भी जानकारी दी गई थी छत्तीसगढ़ से साढ़े चार लाख सद संकल्प लिए गए हैं जिसका क्रियान्वयन शुरू हो चुका है और वैश्विक स्तर पर यह आयोजन 100 से अधिक देशों मे यह कार्यक्रम चल रहा है।
गायत्री परिवार से आईएएस बने तरुण किरण का हुवा सम्मान
छत्तीसगढ़ में गायत्री परिवार से आई ए एस बने तरुण कुमार किरण का गायत्री परिवार के द्वारा कार्यक्रम के दौरान सम्मान किया गया। धमतरी जिले गायत्री शक्तिपीठ में इनकी माता खिलेश्वरी किरण मुख्य प्रबंध ट्रस्टी है। आई एस तरुण कुमार किरण वर्तमान में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी कोरबा में पदस्थ है हरिद्वार से पहुंचे ऋषि पुत्र और गायत्री परिवार ट्रस्ट के द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर तरुण कुमार किरण ने अपने उद्बोधन में जानकारी देते हुए बताया कि मां गायत्री की कृपा उन पर हुई और आगे सतत प्रयास और मेहनत करते रहे और उसका परिणाम मुझे मिला।
उपजोन स्तर पर आयोजित बैठक में विशेष रूप से हरिद्वार से आए ऋषि पुत्र सुखदेव निर्मलकर गायत्री परिवार की छत्तीसगढ़ जोन प्रभारी आदर्श वर्मा जी, उपजोन समन्वयक सिपी साहू, मुख्य प्रबंध ट्रस्टी श्री श्याम बैस, सहायक प्रबंध ट्रस्टी सदाशिव हथमल, ट्रस्टी श्री दीनानाथ शर्मा जी, जिला समन्वयक लच्छू राम निषाद, वरिष्ठ सदस्य मनहरण साहू, परिव्राजक अजय साहू, तोरण साहू संजय सिन्हा, सूरज लांबा जी दिलीप नाग टीकम साहू घनश्याम पटेल, आशीष राय दिनेश निषाद परमालाल साहू बोध राम साहू श्रीमती खिलेश्वरी किरण, के साथ भारी संख्या में अलग-अलग जिलों से पहुंचे पदाधिकारी और सदस्य का मौजूद रहे।
आर.के शुक्ला मीडिया प्रभारी
गायत्री परिवार ट्रस्ट
7000383075
