
रायपुर। विगत दिनों रायपुर में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ( IMA) की राज्य स्तरीय कांफ्रेंस श्री बालाजी मेडिकल कॉलेज रायपुर में आयोजित हुई जिसमें प्रदेश के लगभग 200 डॉक्टरों ने भाग लिया । इस कार्यक्रम में चर्म व गुप्त रोग विशेषज्ञ, स्टेशन चौक दुर्ग डॉ अजय गुप्ता को उनकी लिखी 16 ई पुस्तकें के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया । इसके लिए डॉ अजय गुप्ता को बहुत से डॉक्टरो व सामाजिक संगठनों ने बधाई दी। इस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने यौन रोगों पर व्याख्यान भी दिया । साथ ही कांफ्रेंस में प्रकाशित स्मारिका मैं स्वस्थ त्वचा के लिए सनस्क्रीन का उपयोग करने के लिए लेख भी प्रकाशित हुआ । डॉ अजय गुप्ता की 16 ई पुस्तकें वेबसाइट www.drajaygupta.com पर निशुल्क उपलब्ध हैं और अब तक 2.5 लाख से ज़्यादा लोग इसे देख चुके हैं।
