पूर्व माध्यमिक शाला मगरघटा में कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं को दी गई भावभीनी विदाई


अमलेश्वर। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मगरघटा में कक्षा 6वीं एवं 7वीं के छात्र छात्राओं ने अपने सीनियर्स कक्षा 8 वीं के छात्र छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें भावभीनी विदाई दिया ।विदाई समारोह NEW BEGINNING का आयोजन नगरपालिका परिषद अमलेश्वर के पार्षद श्री सोहन निषाद , श्रीमती यामिनी यादव , पूर्व सीएसी ललित कुमार बिजौरा , संस्था प्रमुख श्री के.पी.चौबे ,जयंत वर्मा , सेवानिवृत्त प्रधानपाठक श्री पी.आर.साहू सीएसी के.पी. ठाकुर , श्रीमती अंजू वर्मा , श्री कोमल ठाकुर , श्रीमती एम. एस.खलखो , श्रीमती मेघा गुप्ता , के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे के तैल चित्र में पूजा अर्चना दीप प्रज्ज्वलन , वंदना के साथ हुई। पश्चात राज्यगीत– अरपा पैरी के धार महानदी हे अपार प्रस्तुत किया गया , अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ से किया गया एवं सम्मान में स्वागत गीत की प्रस्तुति कक्षा 6 वीं एवं 7 वीं के छात्र छात्राओं द्वारा किया गया । कक्षा 6वीं एवं 7वीं के छात्र छात्राओं ने अपने सीनियर्स के लिए नृत्य और गीतों की रंगारंग प्रस्तुति दी । नृत्य एवं गीतों की प्रस्तुति कक्षा 6वीं की छात्रा अन्नपूर्णा टंडन , सानिया टंडन एवं 7वीं की छात्रा नम्रता यादव , मानसी निषाद , किरण अदा , होमिन निषाद द्वारा दी गई । समारोह के दौरान कक्षा 6 वीं से सानिया टंडन , धारा टंडन तथा कक्षा 7वीं से गगन ध्रुव द्वारा अपने सीनियर्स के साथ बिताए पल को साझा किया गया , कक्षा 8 वीं के छात्र छात्राओं ने पुरानी यादों को साझा किया और शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जिससे माहौल काफी भावुक हो गया । कक्षा 8 वीं के छात्र छात्राओं के लिए बहुत ही रोचक गेम का भी आयोजन किया गया , सीनियर्स छात्र छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया । इस अवसर पर अतिथियों ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि विदाई एक पड़ाव है मंजिल नहीं और उन्हें आगे आने वाली चुनौतियों के लिए आत्मविश्वास के साथ तैयार रहना चाहिए । उन्होंने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य और शैक्षणिक सफलता की कामना की । सीनियर्स छात्र छात्राओं को गुलदस्ता एवं उपहार प्रदान किया गया । कार्यक्रम का संचालन कक्षा 7वीं की छात्रा नम्रता यादव ने किया । कार्यक्रम का समापन सामूहिक फोटो सत्र के साथ हुआ ।