नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत एवं महान समाजसेविका सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सावित्रीबाई फुले भारतीय समाज में महिला शिक्षा, सामाजिक समानता और समाज सुधार की सशक्त प्रतीक थीं। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प के साथ महिलाओं और वंचित वर्गों को शिक्षा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने अपने संघर्ष और दूरदर्शिता से यह सिद्ध किया कि शिक्षा ही समाज में जागरूकता, समानता और प्रगति का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने महिलाओं और समाज के कमजोर वर्गों को सम्मान और अवसर दिलाने के लिए आजीवन कार्य किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महिला शिक्षा, सामाजिक समानता और समाज सुधार के लिए उनका साहसिक संघर्ष भारतीय समाज के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित है। उनके विचार और कार्य आज भी समाज को शिक्षा, समानता और जागरूकता की राह पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।