छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की दो सीटों के लिए लक्ष्मी वर्मा और फूलो देवी नेताम निर्वाचित

रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के द्विवार्षिकी निर्वाचन में श्रीमती लक्ष्मी वर्मा एवं श्रीमती फूलो देवी नेताम आज निर्वाचित घोषित किये गये । श्रीमती लक्ष्मी वर्मा एवं श्रीमती फूलो नेताम को निर्वाचित होने पर उन्हें रिटर्निंग ऑफिसर श्री मनीष शर्मा ने निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदाय किया ।