कक्षा 12वीं के लिए लाइव ऑनलाइन कक्षाएँ कल 7 सितंबर को

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा कक्षा 12वीं अध्ययन-अध्यापन के संदर्भ में 7 सितंबर को भौतिकी विषय की ऑनलाइन कक्षा दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक लगेगी। माध्यमिक शिक्षा मण्डल के अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आगामी कक्षाओं की सूचना पृथक से जारी की जाएगी। इस कक्षा के माध्यम से राज्य के समस्त विद्यार्थी अपने-अपने घर से ही अध्ययन कार्य कर सकते हैं। इसके लिए cgschool.in अथवा मण्डल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in के ऑनलाइन क्लास पर क्लिक कर कक्षा वार, विषय वार लिंक में क्लिक करके विद्यार्थी लाइव ऑनलाइन कक्षा से जुड़ सकेंगे।

Leave a Reply