बेमेतरा/ विगत दिनों भाजपा मंडल बेरला पदाधिकारियों की बैठक बेरला भाजपा कार्यालय में हुई। जिसमें पूर्व विधायक अवधेश सिंह, भाजपा जिला महामंत्री विकास, नरेंद्र वर्मा, मण्डल प्रभारी संजीव तिवारी, मण्डल अध्यक्ष बलराम पटेल उपस्थित रहे।पूर्व विधायक अवधेश सिंह ने बताया कि पूरे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। आज प्रशासन में अधिकारी वर्ग पूरी तरह दबाव में कार्य कर रहे हैं। अधिकारियों पर दबाव बनाकर प्रशासनिक ढांचा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। हमारा विपक्ष में रहने के नाते उत्तरदायित्व बनता है किहम संगठित होकर इसका सामना करे और आगामी विधानसभा चुनाव में इसका मुंहतोड़ जवाबदे।बैठक में प्रमुख रूप से मण्डल स्तरीय ई-बुक निर्माण में कोरोना काल में संगठन के कार्यकर्ताओं के सेवा कार्यों के चित्रों का संग्रह एवं शक्तिकेंद्रवबूथ स्तर पर प्रभारियों वसदस्यों के फार्म भरवाने के संबंध में चर्चा की गई। जिला महामंत्रियों ने कहा कि फिलहाल हम सत्ता से दूर हैं, लेकिन हमारा संगठन सत्ता पक्ष के मुकाबले ज्यादा मजबूत है। यदि हम संगठन में और भी मजबूती से कार्य करे तो निश्चित ही आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पुन: फतह हासिल कर सत्ता हासिल करेगी। इस दौरान हमें शक्ति केंद्र व बूथ स्तर पर निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जोड़ने से हमारी नींव मजबूत होगी। बैठक प्रभारी ने संगठन द्वारा दिये गए फार्म के विषय में विस्तृत जानकारी दी और बताया कि प्रत्येक शक्तिकेंद्र में तीन व बूथ स्तर में 15 फार्म भरवाये जाने है। फार्म पूरी तरह बूथ में जाकर भरवाया जाए, ताकि उनकी सही जानकारी कार्यालय में जमा हो।उन्हीं कार्यकताओं को उसमें जोड़ा जाए जो पूरी तरह पार्टी में समर्पित होकर निष्ठापूर्वक व जिम्मेदारी के साथ काम करना चाह रहे हैं। फिलहाल हमेंदमदार विपक्ष की भूमिका निभानी है,इसलिए सत्ता के प्रति लालसा छोड़ संगठन के प्रति निस्वार्थ सेवा करने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता
दिया जाना आवश्यक है।मण्डल अध्यक्ष बलराम पटेल ने कार्यकर्ताओं से अपील की है किवं संगठन द्वारा दिए गए निर्देशों एवं कार्यों को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाए, और जले के प्रत्येक कार्यों में अग्रणी रहे। कांग्रेस सरकार पूरी तरह तानाशाही सरकार है।जिसमे अधिकारियों पर दबाव बनाकर कार्य करवाया जा रहा है, वहीं हमारे भाजपा प्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं को प्रताड़ितभी किया जा रहा है। इसलिए हममे मजबूती से आगे आकर किसी भी भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ अन्याय नही होने देंगे।इस मौके पर जिला पंचायत सभापति पुष्पा टंकेश साहू, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री संध्या परगनिया, महामंत्री गौकरण साहू,डोमेंद्र सिंह राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर, रघुनंदन तिवारी,मीडिया प्रभारी नीरज राजपूत, मण्डल उपाध्यक्ष संतोष देवांगन, रेखराम साहू, पार्षद लता वर्मा, प्रचार प्रसार प्रभारी सुशील चतुर्वेदी, प्रतिमा राजपूत, कुंती यादव,आजु साहू, पप्पू वर्मा, नारायण पटेल, बलराम यादव, पूर्णिमा राजपूत, सुंदर यादव, द्रौपती साहू सरपंच,रमेश वर्मा, दीक्षांत साहू, लालू साहू, प्रणय दीवान इत्यादि मौजूद रहे।