बेमेतरा/ जिले में बिजली बिल ज्यादा आने की शिकायत आते रहती है। ऐसे में उपभोक्ता अपने क्षेत्र के कार्यालय में आवेदन करते है। ऐसा ही एक मामला ग्राम बीजाभाट में आया है। यहां के प्रेमचंद बोहरा ने बताया कि वे अपने घरेलू बिजली का उपयोग बहुत कम करते हैं। इसके बाद भी उन्हें 67 हजार 670 रुपए का बिल भेजा है।8 महीने पहले भी 40 हजार रुपए का बिल भेजा गया था। उन्होंने इसकी शिकायत रांका बिजली वितरण केंद्र में किया। तब अधिकारियों ने उनसे कहा था कि यह सेटलमेंट हो गया है, अब आगे से निर्धारित बिल ही पहुंचेगा। लेकिन 9 माह बाद बिजली बिल सुधार नहीं किया गया। निजी कंपनीमें काम करने वाले प्रेमचंद बोहरा को बिजली कंपनी से नाराजगी है।शिकायत दर्ज करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा।इस संबंध में बिजली वितरण केंद्र रांका के प्रभारी अभितोष घोष से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि एक बार उपभोक्ता आकर कार्यालय में डीपी नंबर और बिल दिखाकर कहां समस्या आ रही है इसकी जानकारी ले लें। बिल में त्रुटि होगी तो सुधार किया जाएगा।
पूर्व में भी हुई थी परेशानी,
करीब दो वर्ष पूर्व रांका बिजली वितरण केंद्र अंतर्गत मीटर रीडिंग का काम करने वाले घर बैठकर रीडिंग करने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस संबंध में कई बार बिजली वितरण केंद्र का घेराव भी किया जा चुका है लेकिन उपभोक्ताओं के समस्या का समाधान नहीं हो पाया।
