रायपुर/ राजधानी रायपुर के पास शनिवार की अलसुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है, हादसा इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 7 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक ओडिशा से मजदूर बस में सवार होकर गुजरात ले लिए जा रही थी तभी मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के सेरीखेड़ी गांव में कृषि महाविद्यालय के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे बस के परखच्चे उड़ गए. मौके पर ही 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई. 7 मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है. जहां उनका इलाज जारी है।
राजधानी के पास दर्दनाक सड़क हादसे में 7 मजदूरों की मौत, 7 गंभीर
