ग्राम देमार में कल से शुरू होगी दो दिवसीय सस्वर मानस गान प्रतियोगिता, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी आशीष वर्मा होंगे मुख्य अतिथि

पाटन। समीपस्थ ग्राम देमार में कल 7 और 8 फरवरी को दो दिवसीय सस्वर मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी आशीष वर्मा मुख्य अतिथि होंगे। वहीं, जिला पंचायत के सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। ग्राम पंचायत देमार के सरपंच मोहित विश्वकर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जनपद सदस्य उर्वशी वर्मा, कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष अजय सिंगोर, ग्राम पंचायत देमार के सरपंच मोहित विश्वकर्मा और उप सरपंच भूषण कोसरे विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मानस मर्मज्ञों को आकर्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान रविवार की रात्रि छत्तीसगढ़ी रिकॉर्डिंग डांस निपानी बालोद की प्रस्तुति “सुरता के डोरी” का आयोजन किया जाएगा।