नवाचार से सुधरेगा बुनकरों का जीवन स्तर


0 अध्यक्ष भोजराम देवांगन ने दिया नवाचार का मंत्र, बुनकरों की समस्याओं पर हुई व्यापक चर्चा

रायपुर । रायपुर जिले के बुनकरों की समस्याओं को लेकर आज बैठक हुई । जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ के अध्यक्ष ने श्री भोजराम देवांगन ने सभी बुनकरों से नवाचार करने का आह्वान किया ।
श्री देवांगन के अध्यक्ष बनने के बाद यह उनकी पहली बैठक थी । जिसमें रायपुर जिले के सभी समितियों के बुनकर उपस्थित थे । इस अवसर पर बुनकरों ने अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया, जिसे श्री देवांगन ने तत्काल सुधारने का भरोसा दिया ।

इस अवसर पर उन्होंने चांपा के एक बुनकर का उदाहरण देते हुए बताया कि उन्होंने भिंडी और भाजी के रेशे से धागा बनाकर नवाचार का उदाहरण पेश किया है । इस वजह से उनको भारत सरकार की ओर से लाखों रुपये का अनुदान भी मिल रहा है। ऐसे ही नवीन कार्य आप सब भी कर सकते हैं । जिससे न केवल छत्तीसगढ़ का देश में सम्मान बढ़ेगा बल्कि आपका जीवन स्तर भी सुधरेगा ।

बैठक में भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ के सह-संयोजक श्री नरेंद्र देवांगन, गुड़ियारी के पार्षद श्री राजेश देवांगन, राज्य योजना आयोग के पूर्व सदस्य श्री दानसिंह देवांगन, लक्ष्मीनारायण देवांगन, टाकेश देवांगन समेत बुनकर समिति के अध्यक्ष और सदस्य मौजूद थे ।