विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री अजित पवार सहित 5 लोगों की मौत 

बारामती।  महाराष्ट्र  से बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आ रही है। महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार के विमान से जुड़े भयंकर हादसे की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि विमान बारामती में लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में डिप्टी CM अजित पवार सहित 5 लोगों की मौत हो गई।

सूत्रों के अनुसार, यह विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश कर रहा था, तभी अचानक क्रैश हो गया और  दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अजित पवार उक्त विमान में सवार थे और वे बारामती में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे।