भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सीएम विष्णुदेव साय 18 की रात दिल्ली पहुंचेंगे

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 18 जनवरी की रात नई दिल्ली पहुंचेंगे। सूत्रों के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में देशभर से पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य भाग ले रहे हैं। छत्तीसगढ़ से भी राष्ट्रीय परिषद के सदस्य इस प्रक्रिया में शामिल होंगे।