रायपुर। कथित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल को जमानत मिल गयी है। हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को मंजूर कर ली। उन्हें ईओडब्लयू- ईसीबी और ईडी दोनों मामलों में जमानत मिली है। आपको बता दें कि पिछले साल जुलाई महीने में चैतन्य बघेल को ईडी ने गिरफ्तार किया था। तभी से वो जेल में बंद हैं।
ब्रेकिंग: कथित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल को मिली जमानत, आज-कल में रिहाई
