बांग्लादेशी घुसपैठियों के संदेह में पुलिस की दबिश, 100 से अधिक लोगों से पूछताछ

रायपुर । बांग्लादेशी घुसपैठियों के संदेह में रायपुर पुलिस ने मंगलवार सुबह से सभी थाना इलाकों में बस्ती मोहल्लों में दबिश दी है। सुबह 6 बजे पुलिस की टीमों ने राजातालाब, बैजनाथ पारा, संजय नगर, शंकर नगर, मोवा पंडरी शामिल हैं। अब तक 100 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन में पूछताछ, सत्यापन किया गया । इनमें से सर्वाधिक बैजनाथ पारा, राजा तालाब से हिरासत में लिए जाने की खबर है। इनका आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। परिजनों को पूछने पर पता चला कि सुबह-सुबह पुलिस आई और कुछ नहीं बताया और परिजनों को ले कर आ गई। किसी को फर्जी सिम का मामले में भी लाने की जानकारी दी गई है। इससे पहले पुलिस ने ऑपरेशन समाधान’ के तहत दूसरे राज्यों से आए 1 हजार से ज्यादा लोगों की तस्दीक की। इसके बाद एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह के निर्देश में सुबह चार बजे शहर के अलग-अलग इलाकों में छापामार अभियान चलाया गया। सीएसपी रैंक के अधिकारियों ने इस अभियान को लीड किया और बीट वाइज संदेहियों से पुलिस लाइन में संदेहियों के दस्तावेजों की जांच जारी है। यह कार्रवाई रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान और पतासाजी के लिए की गई। शुरुआती जांच में करीब 100 से ज्यादा ऐसे लोग सामने आए, जो पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश बॉर्डर के बताए जा रहे हैं। पुलिस को इनके दस्तावेज दुरुस्त नहीं मिले हैं। इसकी जांच के लिए हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इनके मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच भी की जा रही है। ये ऑटो चलाने और अन्य काम करते हैं। पुलिस ने इन पर कड़ी निगरानी रखने की बात कही है। दूसरे राज्य के लोग पूछताछ में केवल हाल के एक-दो सालों में रायपुर आने की जानकारी दे पाए। पुलिस को यह स्पष्ट नहीं है कि ये लोग कब से शहर में रह रहे हैं। ज्यादातर ने हाल के वर्षों में आने की बात बताई। पुलिस ने करीब छह माह ऐसी कार्रवाई दूसरी बार की है।

*दिल्ली से इनपुट पर कार्रवाई*

पुलिस सूत्रों ने बताया कि साइबर क्राइम विभाग को दिल्ली से इनपुट मिला था। इसके मुताबिक विदेशी एप पर चैटिंग करने वाले लोगों की चैटिंग हिस्ट्री निकाल पुलिस ने आधी रात छापेमारी कर संदेहियों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। इनमें एक होटल मालिक, एक कपड़ा दुकान दार भी शामिल हैं। सभी लोग अपने खास और राजनीतिक रसूखदार लोगों से संपर्क कर रिहाई के प्रयास भी शुरू कर दिए हैं।