बाबा गुरु घासीदासजी की जयंती पर ग्राम दैमार में कल 20 दिसंबर को होगा भव्य कार्यक्रम, ध्वजारोहण और पंथी नृत्य के साथ होगी शुरुआत

0 पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे मुख्य अतिथि 

पाटन। संत गुरुघासीदास जी के 269 वीं जन्मदिवस के अवसर पर  ग्राम दैमार में शनिवार 20 दिसंबर को बाबा गुरु घासीदास जयंती समारोह एवं मंडाई मेला का आयोजन किया गया है। दोपहर 12 बजे से ध्वजारोहण एवं पंथी नृत्य के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूपेश बघेल  पूर्व मुख्यमंत्री छ.ग. शासन एवं विधायक पाटन, अध्यक्षता संतराम कुर्रे अध्यक्ष, तहसील सतनामी समाज पाटन करेंगे। विशेष अतिथि आशीष वर्मा पूर्व ओएसडी छ.ग. शासन, पवन डहरे उपाध्यक्ष, तहसील सतनामी समाज पाटन, राकेश ठाकुर  अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग, देवेन्द्र चन्द्रवंशी जिला पंचायत सदस्य दुर्ग, उर्वशी वर्मा  जनपद सदस्य पाटन, उत्तम बघेल जनपद सदस्य पाटन, अजय सिंगौर मण्डल अध्यक्ष पाटन और मोहित विश्वकर्मा सरपंच, ग्राम पंचायत दैमार होंगे।
इस अवसर पर रात्रि में सूरज की किरण लोककला नाचा पार्टी धमदी टोला बाजार (काकोड़ी), केशोटोला छ.ग. महाराष्ट्र तहसील देवरी, जिला-गोंदिया (महाराष्ट्र) की प्रस्तुति होगी।