नयी दिल्ली। खनन से लेकर धातु तक सक्रिय वेदांता लिमिटेड के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने बुधवार को कहा कि विभिन्न कारोबारों के विभाजन को पूरा करने के लिए मार्च, 2026 तक लक्ष्य रखा गया है, जिसके बाद पांच स्वतंत्र, सूचीबद्ध और विशेष क्षेत्र आधारित कंपनियां वजूद में आ जाएंगी।
अग्रवाल ने एक न्यूज एजेंसी के साथ बातचीत में कहा कि कारोबार विभाजन वेदांता के हरेक व्यवसाय को बढ़ने का मौका देगा और हरेक नवगठित कंपनी अपनी मूल कंपनी के बराबर होने की क्षमता रखेगी।
