रायपुर/श्रीलंका में हाल ही में आयोजित विश्वस्तरीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 में मेडल जीतकर लौटे छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने आज लोक भवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका से भेंट की। राज्यपाल ने सभी खिलाड़ियों को पदक एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में प्रदीप छत्री, ओमान ठाकुर, मानस्वामी ठाकुर, देवेंद्र वर्मा,सूर्यभान, शानू राय, बी. करुनन्या राव, उदल वाल्मीकि, लखपति सिंदूर और पिंटू कुमार शामिल रहे। राज्यपाल ने कहा कि इन खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और उपलब्धियां न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर आगे बढ़ते रहने और अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई उपलब्धियाँ हासिल करने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर कोच श्री किशोर महानंद भी उपस्थित रहे। उन्होंने राज्यपाल को खिलाड़ियों के प्रदर्शन की जानकारी देते हुए कहा कि यह सम्मान युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगा और उनके मनोबल को और मजबूत करेगा।
