छत्तीसगढ़ में लोहा कारोबारियों के 50 ठिकानों पर आईटी रेड; रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़ में कार्रवाई

0 घर, दफ्तर और प्लांट में दस्तावेज खंगाले जा रहे,

रायपुर । छत्तीसगढ़ में लोहा कारोबारियों के लगभग 50 ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा पड़ा है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और रायगढ़ में स्पंज आयरन, स्टील रोलिंग, पॉवर प्लांट और जमीन कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी गई है। 100 से अधिक सीआरपीएफ जवान मौके पर तैनात हैं। सभी ठिकानों पर दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। जमीन कारोबारियों के ठिकानों पर भी आयकर विभाग की टीम पहुंची है। सूत्रों के अनुसार इस कार्रवाई में ओम स्पंज के मालिक अरविंद और अमर अग्रवाल के ठिकानों को प्राथमिकता दी गई। दोनों कारोबारियों पर आय के स्रोत छिपाने और संदिग्ध लेन-देन के आरोप हैं। इसके अलावा इनके सहयोगी जमीन व्यवसायियों के ठिकानों पर भी जांच जारी है।

*छापेमारी का मुख्य डिजिटल ट्रांजैक्शन की जांच करना*

हाल के वर्षों में लोहा और जमीन व्यापार से जुड़े कई मामलों में आय छिपाने और टैक्स चोरी के आरोप सामने आए हैं। विभाग ने बताया है कि इस छापेमारी में मुख्य उद्देश्य लेन-देन के रिकॉर्ड और डिजिटल ट्रांजैक्शन की जांच करना है। इससे यह स्पष्ट होता है कि कार्रवाई केवल प्रारंभिक नहीं बल्कि व्यापक स्तर पर है। छापेमारी करना यह संकेत है कि राज्य में वित्तीय जांचें अब और तेज़ हो रही हैं। आयकर विभाग की यह कार्रवाई फिलहाल जारी है। आने वाले घंटों और दिनों में दस्तावेज़ों की पड़ताल पूरी होने के बाद संभव है कि विभाग कुछ कारोबारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए।