नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ सरकार बस्तर में पर्यटन विकास को नई गति देने की तैयारी कर रही है। इसी के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल 25 नवंबर को दिल्ली में निवेशकों से मिलेंगे।
उल्लेखनीय है कि नक्सल हिंसा में कमी के बाद बस्तर में विकास को लेकर राज्य सरकार अनेक कदम उठा रही हैं। इसी कड़ी में नई दिल्ली में निवेशक के सामने बस्तर विकास का नया मॉडल पेश किया जाएगा।
