शिवनाथ नदी खतरे के निशान से 2 फीट ऊपर बह रही, पुराना पुल डूबा, बाढ़ के हालात

 दुर्ग/ शिवनाथ नदी केचमेंट एरिया से लगातार आ रहे पानी के कारण खतरे के निशान से 2 फीट ऊपर बह रही है। दुर्ग राजनांदगांव मार्ग पर बने पुराने पुल से 2 फीट ऊपर पानी बह रहा है। महमरा एनीकट मे पानी 12 फीट ऊपर से बह रहा है। फिलहाल शिवनाथ नदी में पानी खतरे के निशान से 2 फीट ऊपर चल रहा है। लगातार यही स्थिति बनी रही तो नदी किनारे बाढ़ आ सकती है। महमरा एनीकट का पहुंच मार्ग बंद हो गया है।
सिंचाई विभाग दुर्ग तांदुला जलाशय के कार्यपालन यंत्री बी जी तिवारी ने बताया कि भारी बारिश के बाद केचमेंट एरिया से शिवनाथ नदी में भारी मात्रा में पानी आ रहा है। जिसके कारण जलस्तर बढ़ गया है। नदी खतरे के निशान से 2 फीट ऊपर से बह रही है । जिसके कारण राजनांदगांव दुर्ग मार्ग पर बना पुराना पुल डूब गया है। पुल से 2 फीट ऊपर से पानी वह रहा है। लगातार जलस्तर बढ़ने के कारण महमरा एनीकट 12 फीट ऊंचाई से वह रहा है। जिसके कारण महमरा निकट पहुंच मार्ग बंद कर दिया गया है। श्री तिवारी ने बताया कि कल तक मोगरा ,घुमरिया एवं सूखा नाला जलाशयों से लगातार 44000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। परंतु बारिश बंद होने के कारण आज केवल 4000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। लेकिन शिवनाथ नदी का केचमेंट एरिया बहुत बड़ा है।  बारिश थमने के बाद भी केचमेंट एरिया से आने वाले पानी के कारण नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। खतरे के निशान से 2 फीट ऊपर बहने के कारण जिला प्रशासन भी हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
एसडीएम दुर्ग खेमलाल वर्मा ने बताया कि जिले के दुर्ग ब्लॉक के ग्राम भेड़सर स्थित ईट भट्टे में कार्यरत तीन कर्मी  बाढ़ में  फंसे हुए थे। जिन्हें रेस्क्यू  करके आज दोपहर 3:30 बजे के करीब एसडीआरएफ एवं पुलिस की टीम के द्वारा नौका के माध्यम से बाहर निकाला।

Leave a Reply