मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नई दिल्ली में करेंगे रक्षा मंत्री, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से भेंट

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नई दिल्ली प्रवास पर हैं, जहाँ वे देश के शीर्ष नेताओं से शिष्टाचार भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री साय सुबह 10 बजे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके निवास पर मुलाक़ात करेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और शाम 4 बजे उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से सौजन्य भेंट करेंगे।