रायपुर/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सदन में चालू वित्तीय वर्ष के लिए पहले अनुपूरक बजट को पेश किया। यह अनुपूरक बजट करीब तीन हजार आठ सौ सात करोड़ रूपये का है। इस अनुपूरक बजट पर कल सदन में चर्चा होगी।
इसके अलावा आज विधानसभा में संबंधित विभाग के मंत्रियों द्वारा दस विभिन्न संशोधन विधेयक भी पेश किए गए। इनमें शामिल हैं – छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण संशोधन विधेयक, छत्तीसगढ़ नगर पालिका संशोधन विधेयक, छत्तीसगढ़ विधानसभा सदस्य वेतन, भत्ता तथा पेंशन संशोधन विधेयक, छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी संशोधन विधयेक, छत्तीसगढ़ अशासकीय विद्यालय फीस विनियमन विधेयक, छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग संशोधन विधयेक, छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग संशोधन विधयेक, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग संशोधन विधयेक, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग संशोधन विधयेक और छत्तीसगढ़ माल तथा सेवाकर संशोधन विधयेक।
मुख्यमंत्री ने आज विधानसभा में चालू वित्तीय वर्ष के लिए करीब तीन हजार आठ सौ सात करोड़ रूपये का अनुपूरक बजट पेश किया, इस पर कल सदन में चर्चा होगी
