मछुआ कांग्रेस के अध्यक्ष एम.आर. निषाद का निधन,  कांग्रेस अध्यक्ष बैज ने दी श्रद्धांजलि 

रायपुर/ मछुआ कांग्रेस के अध्यक्ष एवं मछुआ कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एम.आर. निषाद का आज निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार जगदलपुर में कल दिनांक 31 अगस्त को सुबह 11 बजे किया जाएगा।  एम.आर. निषाद के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि उनका निधन कांग्रेस पार्टी और निषाद समाज के लिए बड़ी क्षति है। कांग्रेस पार्टी ने अपना एक कर्मठ नेता खो दिया है। ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दे तथा इस दुख की घड़ी में परिवारजनों को सहनशक्ति एवं पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें।