पाटन में मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल, सफाई कर्मियों को भेंट में दी गई साड़ियां

पाटन। प्रदेश के मुख्यमंत्री और पाटन विधायक भूपेश बघेल का जन्म दिन उनके विधानसभा क्षेत्र में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर पंचायत पाटन के स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरण के साथ स्वास्थ्य केंद्र के सफाई कर्मियों को तोहफे में साड़ी दी गई। वहीं, आत्मानंद चौक पर केक काटकर खुशियां मनाई तथा मिठाई वितरण किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, उपाध्यक्ष बलदाऊ भाले, विधायक प्रतिनिधि तरुण बिजौर, सोहन बघेल, पाटन ब्लाक युवक कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत शुक्ला, नगर युवक कांग्रेस अध्यक्ष नीरज सोनी, आदित्य तिवारी, पुरुषोत्तम कश्यप, बिसौहा देवांगन और कमलेश मिश्रा सहित नगर पंचायत के पार्षदों के अलावा आमजनता उपस्थित थे।

Leave a Reply