राज्य के शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) 2 प्रतिशत बढ़ा

रायपुर। प्रदेश सरकार ने राज्य के शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ता (डीए) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज दो प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया। इस फैसले के बाद अब छत्तीसगढ़ के कर्मचारी-कर्मचारियों को केंद्र सरकार के बराबर 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। पहले यह दर 53 प्रतिशत थी। महंगाई भत्ता बढ़ने से राज्य के लाखों कर्मचारियों और अधिकारियों को सीधा लाभ मिलेगा। सरकार के इस निर्णय को कर्मचारियों के हित में बड़ा कदम माना जा रहा है।