

कांकेर। बीती रात को लगभग एक बजे के आसपास राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर कार क्रमांक सीजी के तेज गति होने से कुलगांव के पास पुल से टकरा गई। पुल से टकराने के बाद कार में आग लग गई। कार में सवार 6 युवकों में से 4 कार से बाहर नहीं निकल पाएं और कार में ही जलकर खाक हो गए, वहीं 2 युवक जैसे तैसे कार के टकराते ही बाहर निकल गए, जिनकी जान बच गई और उनका ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। रात को ही खबर मिलते ही पुलिस ने फायर बिग्रेड के माध्यम से आग को काबू में लाने का प्रयास किया, परंतु तब तक चारों युवक पूरी तरह से जल चुके थे। पुलिस ने कार में बैठने की पोजीशिन के अनुसार चारों के कंकाल को जप्त किया। छ: युवकों में पाँच युवक कोंडागांव जिले के विश्रामपुरी थानांतर्गत ग्राम ढोंढरापाल के निवासी थे, वहीं एक युवक कांकेर जिले के हल्बा चौकी अंतर्गत ग्राम बांडाटाल का निवासी है। कार को बांडाटाल निवासी युवक चल रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आई. कल्याण ऐलीसेला ने कहा कि मृतकों की पहचान डीएनए टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।
