भाटापारा। भाटापारा के ईशान ठाकुर ने जे ई ई एडवांस ऑल इंडिया की परीक्षा में पूरे देश में 755 रैंक लाकर एक बार पुनः भाटापारा का नाम रौशन कर दिया है। ज्ञात हो कि कुछ दिनों पूर्व 12वीं की परीक्षा में ईशान ने 96.4% अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी और भाटापारा का नाम रोशन किया था। ईशान संयुक्त कलेक्टर संदीप ठाकुर एवं भावना ठाकुर के सुपुत्र तथा कुलदीप ठाकुर के भतीजे है। उनकी लगातार दूसरी सफलता पर नगर पालिका के सभापति पार्षद मनीष मिश्रा, अजीत बाजपेयी, राजा त्रिवेदी, अजय कांत शुक्ला, देवकांत मिश्रा, देवेंद्र भृगु, मन्नी महराज, सुनील मिश्रा, मिक्कू सोनी, अजय वैष्णव आदि ने बधाई दी है।
ईशान ठाकुर ने जेईई एडवांस में पूरे देश में 755 रैंक लाकर भाटापारा का नाम रौशन किया
