बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित:  10वीं में इशिका और 12वीं में अखिल अव्वल

0 मुख्यमंत्री साय ने पहली बार सीएम सचिवालय नवा रायपुर से रिजल्ट घोषित किए

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पहली बार सीएम सचिवालय नवा रायपुर से 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित किए। छत्तीसगढ़ बोर्ड हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा में उपस्थित छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं।
इस बार हाईस्कूल में इशिका बाला ने प्रदेश में टॉप किया है। हाईस्कूल में इशिका बाला ने टॉप करते हुए 99.17 फीसदी अंक हासिल किए हैं।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं परीक्षा में कुल 3,23,094 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 1,45,141 लड़के और 1,77,953 लड़कियां सम्मिलित हुईं थीं। हाईस्कूल परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों की कुल संख्या 2,24,913 है। छत्तीसगढ़ बोर्ड हाईस्कूल का पास प्रतिशत 76.53 फीसदी रहा है। लड़कियों का पास प्रतिशत 80.70 फीसदी रहा है और लड़कों का पास प्रतिशत 71.39 फीसदी रहा है।
हायर सेकेंडरी 12वीं में अखिल सेन ने 500 में से 491 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। दूसरा स्थान श्रुति मंगतानी ने 487 अंक हासिल कर प्राप्त किया है। तीसरा स्थान वैशाली साहू ने 486 अंक हासिल कर प्राप्त किया है। 12वीं बोर्ड की परीक्षा में कुल 2,38,626 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 1,10,084 लड़के और 1,37,442 लड़कियां सम्मिलित हुईं थीं। हायर सेकेंडरी परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों की कुल संख्या 1,84,906 है। छत्तीसगढ़ बोर्ड हायर सेकेंडरी का पास प्रतिशत 81.87 फीसदी रहा है। लड़कियों का पास प्रतिशत 84.67 फीसदी रहा है और लड़कों का पास प्रतिशत 78.07ृ फीसदी रहा है।
दसवीं के टॉपर्स
इशिका बाला 99.17 (कांकेर)
नमन कुमार कुंटिया 99.7 (जशपुर)
लिवांश देवांगन 99 (बलौदा बाजार)
रिया केवट 98.83 (बालोद)
हेमलता पटेल 98.83 (रायगढ़)
दीपेश प्रसाद यादव 98त्न (जशपुर)
अविनाश कुमार साहू 98त्न (बेमेतरा)
इंद्र जायसवाल 98.67 (कबीरधाम)
प्रवीण प्रजापति 98.67 (शक्ति)
12वीं टॉपर
अखिल सेन 98.20 (कांकेर)
श्रुति मंगथानी 97.40 (महेंद्रगढ़)
ृवैशाली साहू 97.20 (बेमेतरा)
हिमेश कुमार यादव 97 (बलौदा बाजार)
हिमेश कुमार यादव 97त्न (बलोदा बाजार)
लुभी साहू 97त्न (बलोदा बाजार)
निशा इक्का 96त्न (जशपुर)
पल्लवी वर्मा 96.60 (रायपुर)
कृतिका यादव 96.60 (रायगढ़)
धनेश्वरी यादव 96.40 प्रतिशत (रायपुर)
रुचिका साहू 96.40त्न (रायपुर)