प्रियंका चोपड़ा की ‘अनफिनिश्ड’जल्द होगी लॉन्च

प्रियंका चोपड़ा के फैन्स के लिए खुशखबरी है। वह जल्द ही अपनी बायोग्राफी लॉन्च करने वाली हैं। प्रियंका ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। प्रियंका ने बुक कवर पेज की फोटो शेयर की है। प्रियंका ने लिखा, खत्म…कितनी शानदार फीलिंग है इ पेज को पेपर में प्रिंट होता देख। Unfinished जल्द आ रही है। इससे पहले प्रियंका ने ट्वीट किया था, ‘अनफिनिश्ड पूरी हो चुकी है। फाइनल मैन्युस्क्रिप्ट भेजने की स्थिति में हूं। इसे आप सभी के साथ शेयर कर पाने का इंतजार नहीं कर पा रही हूं’। प्रियंका के बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह जल्द ही नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ राजकुमार राव लीड रोल में हैं। द व्हाइट टाइगर के जरिए पहली बार प्रियंका और राजकुमार साथ काम करेंगे।

Leave a Reply