मनेन्द्रगढ़ में आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ फूटा आक्रोश

0 निर्दोषों की हत्या पर हिंदू सभा ने श्रद्धांजलि देकर , पुतला दहन कर जताया विरोध

मनेन्द्रगढ़। कश्मीर के पहलगाम में हाल में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। ऐसी अमानवीय कृत्य के खिलाफ मनेन्द्रगढ़ शहर भी एकजुट होकर गुरुवार को हिंदू सभा एमसीबी जिले के तत्वावधान में गांधी चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया , जिसमें सैकड़ों लोगों ने उपस्थित होकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर अमृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की साथ ही आतंकवाद के खिलाफ जोरदार आक्रोश व्यक्त किया। सभा में उपस्थितजनों ने अपने-अपने उद्बोधन में कहा कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद अब बर्दाश्त के बाहर है और केंद्र सरकार को इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। देशवासियों को भी सजग रहते हुए एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।कार्यक्रम के दौरान आतंकवाद और पाकिस्तान के प्रतीकात्मक पुतले का दहन किया गया। उपस्थित लोगों ने ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’, ‘आतंकवाद खत्म करो’, ‘भारत माता की जय’ जैसे गगनभेदी नारे लगाए गए। पूरा गांधी चौक देशभक्ति और वीरगति को प्राप्त नागरिकों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भारत माता की जय घोष करते हुए सम्मान के भाव उठे।

इस विरोध सभा में हिंदू सभा के संयोजक सुदर्शन अग्रवाल, जिलाध्यक्ष रामचरित द्विवेदी, महामंत्री अपूर्व कर, विहिप के रतन केशरवानी, दिनेश्वर मिश्रा, छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जैन संचेती, प्रदेश मंत्री संजीव ताम्रकार, आशीष अग्रवाल, सुरेश श्रीवास्तव, अधिवक्ता आशीष सिंह, विनीत जायसवाल,अधिवक्ता श्याम बिहारी रैकवार, हिमांशु श्रीवास्तव, पार्षद जमील शाह, पूर्व एल्डरमेन अबरार अहमद, कक्के खनुजा, जमील शाह,महिला सभा अध्यक्ष श्रीमती जया कर के साथ गीता पासी, अंजना विश्वकर्मा, उर्मिला राव कलाबाई, अर्चना विश्वकर्मा, अलका विश्वकर्मा, मीनू सिंह, रीना बर्मन, गुलबिया, पूजा पटेल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सुदर्शन अग्रवाल (संयोजक, हिंदू सभा): ने अपने उद्बोधन में कहा कि“यह सिर्फ पहलगाम की नहीं, पूरे देश की पीड़ा है। निर्दोष लोगों की हत्या मानवता के खिलाफ अपराध है। अब समय आ गया है कि आतंक के खिलाफ निर्णायक कदम उठाया जाए।”

रामचरित द्विवेदी (जिलाध्यक्ष, हिंदू सभा) ने कहा- “आतंकवाद के पीछे पाकिस्तान की भूमिका किसी से छिपी नहीं है। सरकार को सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि दुश्मन को जवाब मिले।”

संजय अग्रवाल (विहिप) ने कहा – “देश का प्रत्येक नागरिक इन शहीदों का ऋणी है। हम चुप नहीं बैठेंगे – आतंकवाद को जड़ से मिटाना होगा।”

पंकज जैन संचेती (प्रदेश उपाध्यक्ष, चैंबर ऑफ कॉमर्स), ने कहा – “व्यापारी वर्ग भी आतंकवाद के विरोध में है। जब तक इस ज़हर को नहीं मिटाया जाएगा, शांति संभव नहीं है।”

 

संजीव ताम्रकार, व्यवसायी:

“अब सिर्फ निंदा नहीं, प्रतिशोध चाहिए। हमें अपनी सुरक्षा नीति और सख्त करनी होगी।”

सुरेश श्रीवास्तव, पूर्व उपाध्यक्ष नपा:

“एक माँ होने के नाते मैं उन परिवारों का दर्द महसूस कर सकती हूँ। महिलाओं की भी जिम्मेदारी है कि वे समाज को जागरूक करें और आतंक के खिलाफ आवाज बुलंद करें।”

सभा में भारी संख्या में आम नागरिकों की भागीदारी यह दर्शाती है कि मनेन्द्रगढ़ का जनमानस आतंकवाद के खिलाफ पूरी ताकत से खड़ा है। श्रद्धांजलि के बाद सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को नमन किया।