रायपुर। पत्रकारिता एवं मीडिया के स्नातक (ग्रेजुएट) पाठ्यक्रम बीए (जेएमसी) एवं बीएससी (इलेक्ट्रानिक मीडिया) में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। छत्तीसगढ़ के 12वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं मीडिया में सुनहरे अवसर के लिए कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए बड़ी संख्या में ऑनलाईन माध्यम से प्रवेश फार्म वेबसाईट www.ktujm.ac.in जमा कर रहे है। आवेदन शुल्क 300रु. (अजा/अजजा के लिए 150रु.) है।
पत्रकारिता और मीडिया के क्षेत्र में स्वर्णिम भविष्य एवं चुनौतीपूर्ण कैरियर के लिए छ्त्तीसगढ़ के राजधानी सहित ग्रामीण अंचल के छात्र-छात्राओं में रुझान बढ़ा है। पत्रकारिता के क्षेत्र में रायपुर मध्यभारत का एक प्रमुख केन्द्र है।
फाठ्यक्रम मार्गदर्शन एवं कैरियर गाईडेंस के लिए छात्र/पालक संबंधित विभागाध्यक्षों से मोबाईल पर संपर्क कर सकते है। बीए (जेएमसी)- डॉ. शाहिद अली मो. 94076-91051 और बीएससी (ईएम) डॉ. नरेन्द्र त्रिपाठी मो. 94257-55699 ऑनलाईन आवेदन में पोर्टल संबंधित तकनीकी जानकारियों के लिए डॉ. ऋषि कुमार दुबे मो. 9425211055 पर कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते है। आवेदन की अंतिम तिथि में वृद्धि कर 24 अगस्त 2020 की गई है।
प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के समय विद्यार्थियों को बीए में 11,375 रु. और बीएससी में 12,375 रु. देय है। प्रत्येक कोर्स में 60-60 सीटें है।
