सरकार बजट राशि खर्च नहीं कर पा रही, अब तो 5 साल की आलोचना छोड़ काम करिए: महंत

* आबकारी को आय का मुख्य स्रोत बना लिया
रायपुर/ विनियोग विधेयक की चर्चा में भाग लेते हुए डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि आप बजट को खर्च नहीं कर पा रहे।
महिला बाल विकास की केंद्र परिवर्तित 11 योजनाओं में एक भी काम नहीं हो रहा।आप सिर्फ पांच साल के हमारे कार्यकाल की आलोचना से बाहर आकर कुछ तो कीजिये।14 महीने से सरकार चल रही है।आप अब तो हमारे 5 साल की बात से बाहर आईए।हमारी खनिज संपदा को बचा लें तो 25 साल का रजत जयंती वर्ष सफल होगा।धान उत्पादन 100 लाख मि.टन खरीदी 130 मि.टन ये क्या है।उतर प्रदेश,उड़ीसा,महाराष्ट्र कहां से आया।आर्थिक सर्वेक्षण में विकास दर में आपकी हिस्सेदारी में कमी दिख रही है।पूंजीगत व्यय  पिछली तुलना में 18%कम है आप 50% भी खर्च नहीं है। नक्सल समस्या पर हमारे जवानों ने अच्छा काम कर रहै हैं। सहकार से समृद्धि का सरकार ने नारा दिया।इधर शक्कर कारखाने बंद हो रहे हैं।ये गुजरात के व्यापारियों को बुला कर बेचने की तैयारी तो नहीं।कार्यालय व्यय बढ़ रहा है।सरकारी खर्च में नियंत्रण कौन करेगा।11%से ज्यादा वृद्धि दिख रही है।चिंता करनी चाहिए।पांच साल में 70हजार 400 करोड़ का ऋण पिछली सरकार ने लिया था। 1 साल में आपने 37 हजार करोड ऋण लेना ये कैसी वितीय व्यवस्था है।आबकारी को आपने आय का मुख्य स्रोत बना लिया है।सूखा नशा बढ़ रहा है।लूट,बलात्कार हत्या इसी कारण बढ रहीं है ।हमें आपकी नियत पर संदेह है।,जैसी वारदात इसी कारण बढ़ रही हैं।आप कब तक केवल 8 साल ,5 साल की बात करते रहेंगे।हसदेव के जंगल कट रहे हैं।बायो डाइवर्सिटी खराब हो रही है। मैं जो कुछ भी कह रहा हूं इसे मानवीय दृष्टिकोण से सोचा जाए न कि राजनैतिक दृष्टिकोण.