नये किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया
गत खरीफ वर्ष 2019-20 में जिन किसानों ने पंजीयन नहीं कराया था, किन्तु इस वर्ष जो किसान धान विक्रय करने हेतु इच्छुक है ऐसे नवीन किसानों का पंजीयन तहसील माॅड्यूल के माध्यम से तहसीलदार द्वारा किया जाएगा। नवीन किसानों के पंजीयन का कार्य 17 अगस्त से 31 अक्टूबर से किया जाएगा। ऐसे किसानों को समिति से आवेदन प्राप्त कर संबंधित दस्तावेज के साथ तहसील कार्यालय में जमा करना होगा।